डीएम ने दिलाई शपथ भारतीय संविधान दिवस पर

 बुलन्दशहर : भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टरेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कर्मियों को सामूहिक रूप से भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, जिसके अंतर्गत "हम सत्य निष्ठा से प्रतिज्ञान करते हैं कि भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शो, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे। देश की संप्रभुता अखंडता की रक्षा करेंगे महिलाओं का सम्मान करेंगे हिंसा से दूर रहकर बंधुता बढ़ाएंगे सामाजिक संस्कृति का संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण करेंगे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करेंगे सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करेंगे व्यक्तिगत व सामूहिक गतिविधियों में उत्कृष्टता बढ़ाएंगे सबको शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे एवं स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों को बढ़ावा देंगे सामूहिक शपथ ग्रहण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री मनोज कुमार सिंघल,एडीएम प्रशासन  रवींद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री विवेक कुमार मिश्र,डिप्टी कलेक्टर पदम सिंह,संजय सक्सेना,सतीश कुशवाह, सहित कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी तथा सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।