भारतीय किसान यूनियन अंबावता के द्वारा यमुना बचाओ किसान बचाओ महा पंचायत का आयोजन किया गया

आज रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के द्वारा यमुना खादर में हुए किसानों पर अत्याचार के मामले में महापंचायत का आयोजन किया और दिल्ली सरकार को 10 दिन का समय दिया गया है। जिससे की 10 दिन में किसानों की समस्याओं का समाधान करें। अन्यथा अगली महापंचायत में किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एनजीटी के आदेश की अनुपालन में एनजीटी को भी सुझाव दिया, कि जो पेड़ लगाने हैं। वह पेड़ किसान ही अपनी मेड़ों पर लगाएंगे। उस काम को किसानों को ही सौंपा जाए। इस मौके पर यमुना खादर क्षेत्र के हजारों किसान एवं भारतीय किसान यूनियन अंबावता के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नोएडा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश समेत देश के भारतीय किसान यूनियन के हजारों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका गौतम बुध नगर की टीम की रही। जिसमें गौतम बुध नगर की टीम के द्वारा सभी मुद्दों को वहां पर उठाया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  जग्गी पहलवान, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नगर, राष्ट्रीय सचिव मटरू नगर, प्रदेश सचिव नेपाल सिंह,  राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिर्राज सूबेदार, बाबा हर वीर,  जिला अध्यक्ष उधम नगर, जिला प्रभारी महेश कसाना बादौली, महिपाल गर्ग,सचिन त्यागी,  अर्जुन त्यागी, बृजपाल भगत जी,  प्रभु नागर, आदि संगठन के लोगो के साथ भारी संख्या में हजारों किसान मौजूद रहे।