पड़ोसी ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ किया रेप

 नोएडा : के छिजारसी में घर पर एक किशोरी को अकेला पाकर एक युवक ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने के घर पहुंचने पर किशोरी ने उन्हें इस बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर थाना फेज थ्री पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक छिजारसी गांव में एक व्यक्ति परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। 5 फरवरी को वे और उनकी पत्नी कंपनी गए हुए थे। उनकी 15 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाले शिवम ने घर में बेटी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वे घर पहुंचे तो बेटी ने उन्हें इस बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मेडिकल में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्ठी हुई है। पुलिस ने रविवार को फरार चल रहे आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से औरेया का रहने वाला है।