रिटायर्ड फौजी व उसकी पत्नी पर जान लेवा हमला करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

रामघाट थाना प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह ने बताया है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा


बुलन्दशहर : रिटायर्ड फौजी व उसकी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से हमला बोलने वाले फरार अभियुक्त संजय शर्मा को रामघाट पुलिस ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश जारी है मिली जानकारी के अनुसार रामघाट थाना प्रभारी बचन सिंह, ने बताया है कि 6 फरवरी को थाना रामघट क्षेत्र के गंगागढ निवासी रिटायर फौजी राजकिशोर पुत्र ओम प्रकाश शर्मा व उनकी पत्नी मधु शर्मा पत्नी राज किशोर शर्मा को अपने घर आते समय घात लगाकर बैठे गांव के ही संजय शर्मा व नवल किशोर उर्फ नीतू शर्मा व राजीव शर्मा पुत्र भानु प्रकाश व श्रीमती पिंकी पत्नी संजय शर्मा व भान प्रकाश पुत्र राजाराम शर्मा सहित पांचों लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला बोलकर लहूलुहान कर घायल कर दिया था। यही नहीं संजय शर्मा ने जान से मारने की नीयत से तमंचा से राज किशोर के ऊपर फायर किया था तभी से नामजद पांचों अभियुक्त फरार चल रहे थे जिनके खिलाफ  रिटायर फौजी की पत्नी ने पांचों व्यक्तियों पर थाना रामघाट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
रामघाट थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एस आई यशपालसिंह ने गंगागढ़ मोड़ से संजय शर्मा पुत्र भानु प्रकाश को 315 तमंचा दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एसआई, ने बताया है कि संजय शर्मा ने रिटायर फौजी राजकिशोर शर्मा के ऊपर तमंचा से फायर करना स्वीकार किया है। अन्य अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश जारी है जिनको शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।