स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास सहयोग संस्था ने 27 फरवरी को नोएडा प्राधिकरण पर होने वाले धरना प्रदर्शन का किया समर्थन

नोएडा : स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास सहयोग संस्था ने 27/02/ 2020 को झुग्गी झोपड़ी वालों की समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाले धरना प्रदर्शन का किया समर्थन, स्वामी विवेकानंद ग्रामीण सहयोग संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष रवि डेढा पदाधिकारियों की बैठक में नोएडा झुग्गी झोपड़ियों के संयुक्त पुनर्वास मंच के संयोजक गंगेश्वर दत्त शर्मा कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने झुग्गी झोपड़ी वासियों एवं खोखा रेडी पटरी के दुकानदारों पर हो रहे जुल्म व नोएडा प्राधिकरण एवं पुलिस प्रशासन द्वारा हो रही लापरवाही व तानाशाही से अवगत कराया। स्वामी विवेकानंद ग्रामीण सहयोग संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम तिवारी प्रदेश अध्यक्ष रवि डेढ़ा, उप सचिव जसराम अवाना, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप उप कोषाध्यक्ष जसवीर लोहिया, नोएडा महानगर सचिव अमर सिंह परिहार, नोएडा महानगर अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ,डॉक्टर चतुर्वेदी एडवोकेट अंजू शर्मा, गजेंद्र चौधरी, हीरा गुर्जर प्रवीण टेढ़ा अंकुश चौधरी, फुल देवी, आशा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।