यूपी का नया बजट 5 लाख 12 हजार करोड़, सुरेश खन्ना कर रहे हैं पेश

 उत्तर प्रदेश : की योगी आदित्यनाथ सरकार आज चौथा बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं यह बजट 5 लाख 12 हजार 860 करोड़ 72 लाख का है। 
वित्त मंत्री योगी सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही वो अपनी सरकार की प्राथमिकताओं का भी जिक्र कर रहे हैं विकास के प्रति योगी सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए सुरेश खन्ना ने एक शायरी भी पढ़ी। 
सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए ये पंक्तियां पढ़ीं, 'गैर परों से उड़ सकते हैं, हद से हद की दीवारों तक, अंबर तक तो वही उडे़ंगे, जिनके अपने पर होंगे।