भाजपा युवा,महिला व किसान मोर्चा की महानगर कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा

भाजपा युवा,महिला व किसान मोर्चा की महानगर कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा" alt="" aria-hidden="true" />
कई कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी, राजू पंडित जलपुरा भी युवा मोर्चा की दोड में शामिल
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नोएडा महानगर कार्यकारिणी के लिए संयोजक की घोषणा जल्द ही की जाएगी। संयोजक की घोषणा करने के लिए जिला व मंडल कार्यकारिणी से गुप्त वार्ता कर सहमती ली जा रही है। उसके बाद क्षेत्रिय सांसद व विधायकों से मंत्रणा कर संयोजक की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष के लिए भी आवेदन आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व युवा मोर्चा की कमेटी पदाधिकारी जिला टीम में शामिल कर लिए गए हैं। इस लिए पहले युवा मोर्चा में संयोजक की नियुक्ति की जाएगी। युवा मोर्चा के अध्यक्ष के लिए अभी विपुल शर्मा, रामनिवास यादव, राजू पंडित जलपुरा, राहुल शर्मा, धर्मेंद्र चैहान आदि के नाम दावेदारों के तौर पर सामने आए हैं। हालांकि मोर्चा अध्यक्ष में दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार राजू पंडित जलपुरा इस दौड में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि पार्टी युवा मोर्चा के लिए नए चेहरे को लाने का मन बना चुकी है। ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव के रहने वाले राजू पंडित पिछले करीब 10 साल से पार्टी से जुडे हुए हैं, वह दादरी तहसील में एडवोकेट के तौर क्षेत्रिय लोगों की समस्याओं का समाधान करने में लगे रहे हैं। बताया जाता है कि राजू पंडित की छवि बाकि दावेदारों के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। उक्त पद के लिए अंतिम दौर का मंथल चल रहा है और जल्द ही किसी एक दावेदार को संयोजक के तौर पर नियुक्त कर दिया जाएगा।
 महिला व किसान मोर्चा की भी घोषणाः युवा मोर्चा के साथ ही पार्टी के महिला व किसान मोर्चा की घोषणा भी की जानी है जिसके लिए भी दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। महिला मोर्चा के लिए जहां प्रज्ञा पाठक, टुंपा सरकार, शारदा चतुर्वेदी व सुमित्रा कक्क्ड के नाम सामने आए हैं, वहीं किसान मोर्चा के लिए घनश्याम यादव, मुक्तानंद शर्मा सहित रवि यादव आदि के नाम सामने आए हैं। उक्त इन तीनों मोर्चा में संयोजक नियुक्त करने के दौरान किसी प्रकार से गुटबाजी न पनप सके इसके लिए गुप्त मतदान के जरिए सभी जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की राय ली गई है। उसके बाद क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के उपरांत पार्टी के प्रति समर्पित, जुझारू व मेहनती कार्यकर्ताओं को ही संयोजकों की जिम्मेदारी दी जाएगी।