बुलन्दशहर : सदर विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही, का आज प्रात: बीमारी के चलते निधन हो गया है। उन्होने आज प्रात: देहली के एक हाॅस्पिटल में अन्तिम सांस ली करीब 74 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह सिरोही को लीवर में बीमारी के चलते उनके परिजनों ने आठ फरवरी को दिल्ली के आईएलबीएस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है अगौता विधानसभा उसके विलय होने के बाद बुलन्दशहर विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वीरेन्द्र सिंह सिरोही, वर्तमान में विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद पर थे वह पूर्व में प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री के पद पर भी रहे हैं। उनके करीबी बीजेपी में जिला उपाध्यक्ष शरद त्रिवेदी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके निज निवास स्थान प्रीत विहार बुलन्दशहर पहुंचेगा।
बुलन्दशहर सदर विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही का बीमारी के चलते निधन