डिबाई क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे एटा सांसद राजू भैया व सांसद डॉ भोला सिंह

डिबाई : दोराहे पर स्थित आनंद फैमिली रेस्टोरेंट भाजपा कैंप कार्यालय पर एटा सांसद व पूर्व मंत्री उ०प्र० राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एवं बुलंदशहर सांसद डॉ भोला सिंह क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित जनसमूह को होली की अग्रिम बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों का हालचाल जाना इस मौके पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने राजू भैया, सांसद भोला सिंह एवं स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी का गर्मजोशी से स्वागत किया इस अवसर पर आनंद लोधी, श्रीमती नेहा आनंद, विकास वार्ष्णेय मंडल अध्यक्ष, रविंद्र सिंह डेनी भैया, प्रेमपाल सिंह, डॉ जितेंद्र लोधी, सुरेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, सुरेश प्रधान, राजवीर सिंह जिला प्रतिनिधि, एड० भोला सिंह, अभिषेक सिन्हा रवि, पवन लोधी प्रधान, पुष्पेंद्र लोधी, विजय प्रधान, मुकेश प्रधान, जमुनादास, महेंद्र सिंह, विजय भारद्वाज, रामचंद्र पूर्व प्रधान प्रमोद मीणा खुदादिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।