दूरदर्शन का मशहूर सीरियल रामायण का कल 9 बजे से फिर से प्रसारण किया जाएगा

 दिल्ली : दूरदर्शन पर प्रसारित यह धारावाहिक काफी लोकप्रिय हुआ था। बाद के दिनों में कई चैनलों पर रामायण का निर्माण किया गया।* 


 
दूरदर्शन मशहूर ऐतिहासिक सीरियल रामायण का कल से फिर करेगा प्रसारण


सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज किया ऐलान


डीडी नैशनल पर कल सुबह 9-10 बजे दिखाया जाएगा पहला एपिसोड


 सोशल मीडिया पर लोग इस सीरियल के फिर से प्रसारण की मांग कर रहे थे, 
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच दूरदर्शन ने रामबाण चला है। *दूरदर्शन 90 के दशक में प्रसारित मशहूर सीरियल रामायण को दिखाएगा। कल सुबह 9 बजे पहला एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।*
प्रकाश जावड़ेकर बोले- लोगों की मांग पर फिर से रामायण
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज बताया, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लोगों की मांग पर हम रामायण धारावाहिक का कल से डीडी नैशनल पर प्रसारण शुरू करने जा रहे हैं। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और दूसरा रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।


Popular posts