14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन, रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा जा सकता है देश 

 14 तारीख के बाद लॉकडाउन को दूसरे तरीके से बढ़ाया जा सकता है, 


पीएम मोदी की मीटिंग में यह फैसला हुआ है कि देश को तीन जोन में बांटा जा सकता है
इसमें कोरोना वायरस केसों के हिसाब से रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन होंगे
14 के बाद स्कूल, कॉलेज बंद लेकिन शराब की दुकानों को खोला जा सकता है, 


रेड जोन में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा तो ग्रीन जोन में कुछ ढील दी जा सकती है। जैसे बाहर से आने वालों पर रोक लगाते हुए वहां स्थानीय रोजगार की गतिविधियां पहले की तरह चलती रहने की छूट दी जा सकती है। ग्रीन जोन वाले जिलों के सरकारी दफ्तरों में पहले की तरह काम शुरू करने की व्यवस्था हो सकती है। 


ग्रीन और ऑरेंज जोन में खेती से जुड़े काम को कुछ नियमों के साथ छूट मिल सकती है। वहीं एक लिमिट में हवाई, ट्रेन सफर की छूट भी मिल सकती है। दिल्ली जैसे शहरों में मेट्रो सर्विस भी चालू की जा सकती है। लेकिन यात्रियों की संख्या को सीमित रखने पर विचार हो रहा है।