जिलाधिकारी राहत कोष में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा एक दिन का वेतन देने का अपर जिलाधिकारी को सौपा पत्र

बुलन्दशहर : अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मुलाकात कर कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत जनपद बुलन्दशहर के समस्त लेखपालों का एक दिन का वेतन जिलाधिकारी राहत कोष में देने का पत्र दिया इसके अतिरिक्त इस आपदा की घड़ी में सचिन गर्ग जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ व दिनेश कुमार सिंह जिला मंत्री व समय सिंह जिला उपाध्यक्ष लेखपाल संघ प्रत्येक के द्वारा 5100,5100,5100, के चेक व्यक्तिगत रूप से जिलाधिकारी राहत कोष में अपनी तरफ से दिये गये।