नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य करते हैं निस्वार्थ सेवा


बुलन्दशहर : डिबाई भारत सरकार गृह मंत्रालय के अन्तर्गत कार्यरत नागरिक सुरक्षा कौर सिविल डिफेंस नरौरा-डिबाई प्रखंड के लगभग 100 वार्डनों ने कोरोना वायरस के लॉकडाउन कोविड-19 आपातकाल के समय डिबाई क्षेत्र में एक कीर्तिमान स्थापित किया है नागरिक सुरक्षा कोर के डिविजनल वार्डन विकास वार्ष्णेय ने बताया कि वर्तमान कोविड-19 आपदा के समय सिविल डिफेंस कोर नरौरा-डिबाई प्रखंड के लगभग 100 से अधिक प्रशिक्षित स्वमसेवकों ने कुबेर इंटर कॉलेज, डिगम्बर डिग्री कॉलेज, मथुरिया इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गाँधी विद्यालय, कादरी बाग़, कसेर, रतनपुर आदि कोलैन्टीर्स सेंटर पर ठहरे हुए लोगों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कर मानवीय सेवा का कीर्तिमान स्थापित किया है जिसमें सुबह चाय, दोपहर का भोजन, शाम की चाय, रात्रि भोजन वितरण के साथ उन्होंने संदिग्ध कोरोना कॉरनटाइन की सेवाएं प्रदान की एवं शासन और प्रशासन का सहयोग किया उन्होंने बताया है कि उपनियंत्रक अनुराधा सिंह सहायक उपनियंत्रक प्रमोद कुमार डागर नरौरा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में डिबाई और नरौरा के सभी वार्डन लगातार अपनी सेवाएं प्रदान करते रहेंगे उन्होंने बताया है कि सिविल डिफेंस कोर भारत सरकार के गृहमंत्रालय  के अंतर्गत आपदा प्रबंधन में शासन प्रशासन की आँखे एवं हाथ बनकर मेलों बाढ़ में भूकंप में व आपदाकाल में सहयोग करता है डिविजनल वार्डन विकास वार्ष्णेय ने बताया कि अति संवेदनशील नरौरा परमाणु केन्द्र सुरक्षा हेतु डिबाई ,नरौरा,जरगवा, अतरौली, गुन्नौर, बबराला क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा कोर के 500 से अधिक वार्डनस् नि:स्वार्थ एवं निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं इस कोविड-19 आपदा काल में सिविल डिफेंस डिबाई नरौरा डिविजन के देवदत्त (I C O), कुमुद किशोर भारतीय (ICO) , विनय अग्रवाल स्टाफ ऑफिस व वार्डेंस अर्जुन सिंह सतोहा, सूर्यकान्त क़ादरी बाग़, साधना शर्मा रामघाट, मुकेश अग्रवाल  डिबाई , दिलीप कुमार गुप्ता डिबाई , मुकेश गुप्ता सतोहा , पी .पी .सिंह  डिबाई , डॉ महेश चंद्र गुप्ता आदि निरंतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।