53 वर्षीय महिला ने कोरोना को हराया


गाजियाबाद : आज शारदा अस्पताल से 53 वर्षीय महिला को स्वस्थ करके डिस्चार्ज किया गया है। सेक्टर 19 की रहने वाली यह महिला शारदा हॉस्पिटल में 21 अप्रैल को आई थी। गाजियाबाद के एक हॉस्पिटल में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उस हॉस्पिटल में डायलिसिस के लिए गई थी। पॉजिटिव होने के कारण ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डायलिसिस की सुविधा नहीं होने के कारण शारदा हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया। डायबिटिक इत्यादि कई अन्य रोगों से ग्रसित महिला को शारदा हॉस्पिटल में भर्ती होने के उपरांत नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ पुनीत गुप्ता ने डॉ रंजन यादव तथा डॉ स्कन्द गुप्ता के साथ एक टीम का गठन किया को दिन रात मरीज के स्थिति पर नजर रखे हुए थे। कल रिपोर्ट नेगेटिव आने के उपरांत आज दुबारा उनका डायलिसिस करके घर भेजा गया है। उन्होंने शारदा हॉस्पिटल के सभी सदस्यों को धन्यवाद् दिया। डॉ अभिषेक त्रिपाठी तथा डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने उन्हें डिस्चार्ज पत्र सौंपा। शारदा हॉस्पिटल के लिए यह गर्व का बात है कि वह क्षेत्रवासियों के हर कसौटी पर खरा उतर रहा है। शारदा हमेशा बेहतर सेवा देने के लिए वचनबद्ध है।