नोएडा में फंसे मजदूरों को घर भेजने के लिए तैयारी पूरी "कमिश्नर आलोक सिंह


गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शासन के निर्देशानुसार लॉकडाउन में फंसे दूसरे जिले या राज्य के छात्रों एवं प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने पर चर्चा हुई है।


अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि उक्त के सम्बन्ध में फंसे हुए छात्रों से आवेदन मांगे गये है। बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए है। विस्तृत एक्सल सीट तैयार की जा रही है। उन्होने पुलिस अधिकारियों से इस सम्बन्ध में मूवमेन्ट प्लान, छात्रों की मेडिकल स्क्रीनिंग सहित सभी आवश्यक तैयारी व कार्य योजना समय से तैयार करने के निर्देश दिये हैं। 
    
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के जो कामगार व प्रवासी मजदूर क्वारंनटाइन में हैं। 14 दिन पूरा कर चुके है। उन्हें भी उनके गृह जनपद भेजे जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जो प्रवासी कामगार दूसरे राज्यों के है उनकी सूची उत्तर प्रदेश शासन और उस प्रदेश के नोडल अधिकारी को भेज दी जाये तथा उनके सम्बन्ध में आगे जो भी निर्देश प्राप्त होंगे। उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जायेगी। 
    
उन्होने कहा कि जो कामगार उत्तर प्रदेश से है। 14 दिन का क्वारंनटाइन पूरा कर चुके है उनकी सूची जनपदवार तैयार करली जाये तथा उन्हें भी गृह जनपद भेजे जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारी व एक एक्शन प्लान तैयार कर लिया जाये और इस सम्बन्ध में शासन से आगे जो भी निर्देश प्राप्त होंगे तदनुसार अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होने सभी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने ओर बॉर्डर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिये।