उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने रक्तदान कर मनाया 58,वाँ स्थापना दिवस

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर संघ कार्यालय कलेक्ट्रेट बुलन्दशहर पर प्रात 10:00 बजे से जनपद बुलन्दशहर के समस्त लेखपाल उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 58 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्थापक प्रथम प्रांतीय अध्यक्ष पंडित मुरारी लाल शर्मा, को याद किया गया तथा उनके प्रयासों के बारे में अवगत कराया गया तथा पूर्व महामंत्री गणेश दत्त शर्मा,विजय प्रकाश शर्मा, अलीगढ़ के बारे में तथा पूर्व जिला मंत्री सिराजुद्दीन अहमद, के बारे में भी अवगत कराया गया वक्ताओं द्वारा स्थापना दिवस आयोजन तथा उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर विचार व्यक्त किए गए तथा बुलन्दशहर जिला अस्पताल में लेखपाल संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 51 लेखपालों द्वारा रक्तदान किया गया स्थापना दिवस समारोह में प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप कुमार,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ठाकुरदास लोधी,पूर्व जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह,सत्य प्रकाश शर्मा,प्रांतीय संघ के जिलाध्यक्ष रवि दत्त शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष समय सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष,अमित भाटी जिला सचिव,दिनेश कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,समय सिंह मौहम्मद आबिद,महाराणा प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष,लेखा निरीक्षक गौरव कुमार, तथा जनपद के समस्त लेखपाल उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन कुमार गर्ग जिला अध्यक्ष, ने की तथा संचालन जिला सचिव दिनेश कुमार सिंह, ने किया इस अवसर रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले लेखपाल सचिन गर्ग,राजेश राणा,गुलवीर सिंह,राजेन्द्र भारती,नीरज लोधी,रामबाबू,कपिल कुमार,तेजवीर सिंह,अमित भाटी,राजेन्द्र सिंह,रामभूल सिंह,डीके सिंह, आदि के अलावा भी अन्य लेखपालों ने भी किया रक्तदान।