दिल्ली से आगरा के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बस का टायर फटने की वजह से हुआ। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। सुचना मिलते ही एक्सप्रेस वे कर्मियों और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुुंचकर घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के दौरान एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली से एक निजी बस यात्रियों को लेकर आगरा जा रही थी। सोमवार की शाम बस यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से दो किमी आगे पहुंची तो अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। घटना के समय यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलट जाने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल