आजाद हिन्द फौज के संस्थापक और महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जंयती मनायी गयी। पहासू के सुभाष पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी की प्रतिमा के समक्ष थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने तिरंगा फहराया। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वे विश्व के महान क्रांतिकारी व जननेता थे। ब्रिटिश साम्राज्यवाद की गुलामी से देश को मुक्त करना, नयी समाजवादी क्रांति को पूरा करना उनका लक्ष्य था।
इस अवसर पर वीरेन्द्र वैद्य,मनोज गर्ग,मलखान सिंह,सन्तोष गंगल,सुरेश शर्मा,हरिकृष्ण वर्मा,अशोक मित्तल,अफजाल खा,महेश वर्मा, नवीन अरोरा,उमेश गंगल, सोमी गुप्ता,रोहित कौशिक आदि उपस्थित रहे।