एसडीएम जेवर गुंजा सिंह ने शेल्टर होम में रह रहे व्यक्तियों को किया आवश्यक वस्तुओं का वितरण


गौतमबुद्धनगर : जनपद के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देशानुसार जनपद के समस्त अधिकारीगण अपना अपना कार्य निरन्तर रुप से कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह और तहसीलदार जेवर दुर्गेश सिंह के द्वारा जेवर स्थित शेल्टर होमों में जेवर क्षेत्र की जनता से प्राप्त हुई आवश्यक वस्तुओं का शेल्टर होम में रह रहे व्यक्तियों को वितरण किया गया। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के फैलते संक्रमण के मद्धेनजर जेवर में चार शेल्टर होम बनाए गए हैं, जिनमें बाहरी व्यक्तियों के ठहरने और उनके खाने पीने की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गयी है। इन शैल्टर होम में रह व्यक्तियों के खाने पीने की व्यवस्था में क्षेत्र की जनता भी अपना सहयोग कर रही है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी गुंजा सिंह के द्वारा दी गई है। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।