गाजियाबाद में लॉक डाउन की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां

 एक नजर कप्तान सहाव इधर भी डालो "आप के जिले में लॉक डाउन में क्या हो रहा है



यह नजारा विजय नगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के मंगल बाज़ार का है



आप के जिले में हो क्या रहा है। जी हां हम बता दे की थाना विजय नगर के अंतर्गत आने वाली जल निगम चौकी इंचार्ज की बड़ी लापरवाही साफ़ साफ़ नजर आ रही है। या यू कहें कई बार पत्रकारों के द्वारा इस मंगलबाजार की तस्वीरें अपने कमरे में कैद करके दिखा चुके हैं, पर इन साहब पर कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। लेकिन ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि पुलिस वहाँ जाती ना हो जाती तो है। पर फॉर्मेल्टी निभाती है। लेकिन बड़ा सवाल तो यह है। इस बाजार में 500,,से 700 लोगो की भीड़ चीख पुकार रही है। कि भाइयो कोरोना जैसी महामारी फैल रही है। इतने लोग मत निकलो पर जनता को क्या पड़ी वो तो घरों से ऐसे घूम रहे है। जैसे कोई आपदा ही नहीं है। ऐसे कई सवाल सामने खड़े हैं। इतना बड़ा मंगल बाजार कहीं कोई अनहोनी को दावत देने की फिराक में तो नहीं विजय नगर कोतवाल को कई बार अवगत भी कराया गया है। लेकिन फिर भी इस मंगल बाजार से कोतवाल क्यों बच रहे हैं। ऐसा भी नहीं कहा जा सकता है। कि इस बात से वो अंजान हो। अगर ठीक कार्यवाही हो तो कुछ बदलाव हो सकता है। आज और अभी आप बाजार कि इन फोटो को देखें और यहा के हालातों पर एक नजर डालें आखिर पुलिस क्यों बच रही है। इस मंगल बाजार से क्या वजह है। इसके पीछे क्यों नहीं करते जल निगम चौकी इंचार्ज कार्यवाही, गाजियाबाद के उच्च अधिकारी संज्ञान लें।