हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत जनता दरबार लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

बुलन्दशहर : छतारी हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह राणा, को मेरठ-सहारनपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद प्रथम बार जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर क्षेत्र में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा जनता दरबार भी लगवाया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ने जनता की समस्याएं सुनी हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह राणा के जनपद आने पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व सहप्रभारी सोमेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया साथ ही मार्ग में भी कई स्थानों पर भी प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत हुआ कस्बे में प्रदेश उपाध्यक्ष के स्वागत के बाद जनसमस्याओं के सुनने के लिए जनचौपाल भी लगाई गई इस अवसर पर डॉ. योगेंद्र सिंह, ने जनता को बताया कि इस समय हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनेक प्रकार की गरीबों के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसका फायदा प्रदेश की समस्त जनता ले रही है साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का लाभ लेने के किये किसी को भी कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है किसी योजना के पात्रों की जनसमस्याओं व योजनाओं में कोई विभागीय अधिकारी व दलाल परेशान कर रहे हों तो जनता को ऐसे लोगों की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज करानी चाहिए जिससे भ्रष्ट कर्मचारियों पर पर कानूनी कार्यवाही की जा सके इस मौके पर विभागीय प्रभारी विवेक सिंह,जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,मंगल ठाकुर कमौना,सोमेंद्र सिंह,पिन्टू राणा,मगनवीर सिंह,धर्मेंद्र ठाकुर, आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।